Shahjahanpur News: रसोई गैस लीक होने से लगी आग
खुटार। नगर के मोहल्ला देवस्थान निवासी ओमवीर के घर शुक्रवार सुबह खाना बनाते समय रसोई गैस लीक होने से आग लग गई। गनीमत रही कि आग को बुझा लिया गया।
ओमवीर की पुत्रवधू साधना शुक्रवार की सुबह खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलिंडर के पास से पाइप से गैस लीक होने लगी। इससे आग लग गई। साधना ने शोर मचाते हुए मौके से भागकर जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी, बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझाई जा सकी।
सूचना पाकर गैस एजेंसी से कर्मचारी और मुख्य चौराहे से किचन सेंटर की दुकान चलाने वाले कदीर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। ओमवीर ने बताया है कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। इस कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। संवाद