शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: दिव्यांग को पीटने पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
खुटार। नगर के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी रतीराम की दिव्यांग पत्नी रीता देवी ने दंपती और उनके पुत्र पर पीटकर घायल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रीता देवी ने पुलिस को बताया कि 30 अक्तूबर को वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। इस बीच मोहल्ले के पप्पू पांडे अपने पुत्र गोविंद के साथ पुरानी रंजिश के चलते दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। पप्पू की पत्नी बेबी भी मौके पर आ गईं और तीनों ने उनको डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पिटाई से वह बेहोश हो गई। परिजनों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद