शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पांच मूकबधिर बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा

Connect News 24

Five deaf children sent to medical college for treatment

आरबीएस की टीम द्वारा चि​​न्हित किए बच्चों को रवाना करते सीएमओ डॉ.आरके गौतम। स्त्रोत-स्वास्थ्य व

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्म से मूकबधिर पांच बच्चों को निशुल्क उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि जिले की सीएचसी पर आरबीएसके की मोबाइल स्वास्थ्य टीम कार्य करती है। सरकारी और अर्द्धसरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर पंजीकृत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। अस्वस्थ बच्चों को चिह्नित कर निशुल्क उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है।

नोडल अधिकारी डॉ. गोविंद स्वर्णकार ने बताया कि एक अप्रैल 2023 से अब तक आरबीएसके टीमों ने 254267 बच्चों की स्क्रीनिंग की। 20256 बच्चे बीमार मिले। 19424 मरीजों का उपचार किया। इस मौके पर डीआईसी मैनेजर संतोष कुमार और वीरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button