शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जन्मदिन पार्टी में आई युवती से छेड़खानी

Connect News 24

कांट। मुरादाबाद जिले की युवती को जन्मदिन पार्टी में बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की गई। उसने खुद को कमरे में बंद कर किसी तरह जान बचाई। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब सात माह पहले पट्टी पूर्वी निवासी शांतिदेवी से इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद दोस्ती हो गई थी। उसने अपनी जन्मदिन की पार्टी बताकर कांट बुला लिया। जहां पर कई लड़के व लड़कियां थे। आरोप है कि भांग व वियर का सेवन किया। उसे एक कमरे में बंद कर दिया, साथ ही कासिम निवासी नजारापुर थाना तिलहर व शांति के पति विकास ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। डॉली नाम की लड़की ने भी उनका साथ दिया। उसने किसी तरह दूसरे कमरे में खुद को बंद कर बचाया। नशे में होने के चलते आरोपी सो गए, तब वह दीवार फांदकर थाने पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button