शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बढ़ेगा कोहरा, पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम पारा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 13 Jan 2024 02:17 AM IST

Fog will increase, minimum mercury reaches five degrees Celsius

शहर में सुबह 7 बजे पड़ रहा कोहरा। संवाद

शाहजहांपुर। पछुआ हवा चलने से ठिठुरन बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवा चलती रहेगी, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। सुबह और शाम कोहरा घना होगा।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के साथ गलन बढ़ेगी। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान समान रहने की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button