शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जंगल में अवैध कटान…12 से अधिक बेशकीमती पेड़ों पर चली आरी

Connect News 24

Illegal felling in the forest...saws on more than 12 precious trees

खुटार रेंज की सिहुरा वीट में काटे गए पेड़। संवाद

खुटार (शाहजहांपुर)। सिहुरा बीट में बेशकीमती कोरो और सागौन के 12 से अधिक पड़ों पर बृहस्पतिवार रात आरी चल गई। रातों रात बड़े-बड़े पेड़ों की लकड़ियां तस्कर ट्रकों में भरकर चुरा ले गए लेकिन स्थानीय अधिकारियों को कानोंकान खबर न होना किसी के गले नहीं उतर रहा है। सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन अफसरों को दी। बरेली के चीफ कंजरवेटर प्रभाकर बोरा ने मामले की जांच के लिए पीलीभीत के एसडीओ अंजनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित की है।

खुटार-पूरनपुर हाईवे पर लौहंगापुर में सड़क के दोनों ओर जंगल है। खुटार रेंज के इस जंगल में कोरो और सागौन के बेशकीमती पेड़ हैं। इस कारण खुटार रेंज माफिया के निशाने पर रहता है। शुक्रवार सुबह लोगों ने जंगल में सागौन और कोरो के 12 से अधिक पेड़ कटे देखे। इस पर वहां भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर भारी वाहन के टायरों के निशान हैं। इससे साफ है कि पेड़ों को काटने के बाद लकड़ी को वाहन से भरकर ले जाया गया है। कुछ ही दूर पर सिहुरा वन चौकी भी है। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने वनकर्मियों को जानकारी दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। हाईवे के किनारे कटान होने से लोग कुछ वनकर्मियों की मिलीभगत की चर्चा भी कर रहे हैं। स्थानीय वनकर्मियों और अधिकारियों के सुनवाई नहीं करने पर मामले की जानकारी बरेली जोन के चीफ कंजरवेटर प्रभाकर बोरा को दी गई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम गठित कर दी है। अवैध कटान में कई वनकर्मियों पर गाज गिर सकती है।

कटान के बाद पेड़ों की जड़ों पर लगा दी मिट्टी

पेड़ों को काटने के बाद उनकी जड़ों पर मिट्टी डाल दी गई जिससे ऐसा नहीं लगे कि पेड़ ताजे काटे गए हैं। बता दें कि चोरी से पेड़ काटने के बाद तस्कर अक्सर मिट्टी लगा देते हैं। कई बार तो पेड़ की जड़ें तक खुदवा देते हैं। एक पेड़ की जड़ के पास पॉलीथिन में चाय भी रखी मिली।

रेंजर के दोनों मोबाइल फोन स्विच ऑफ

इस मामले में रेंजर मनोज श्रीवास्तव से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी और निजी नंबर स्विच ऑफ बताते रहे। कई घंटे बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो सका। उधर, सिहुरा बीट के वन दरोगा पुष्पेंद्र कनौजिया ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने रेंजर से बात करने को कहकर कॉल काट दी।

सूचना मिली है कि खुटार वन क्षेत्र के जंगल से कोरो के पेड़ चोरी से काटे गए हैं। अधीनस्थ कर्मचारी और अधिकारियों को मौके पर भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रभाकर बोरा, चीफ कंजरवेटर बरेली जोन बरेली

मुझे जांच मिली है। शनिवार को मौके पर जाकर जांच की जाएगी और रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।

-अंजनी श्रीवास्तव, एसडीओ वन विभाग पीलीभीत

खुटार रेंज की सिहुरा वीट में काटे गए पेड़। संवाद

खुटार रेंज की सिहुरा वीट में काटे गए पेड़। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button