Shahjahanpur News: शहरी क्षेत्र में महिला आरोग्य समिति का गठन

शाहजहांपुर में महिला आरोग्य समिति के प्रशिक्षण में बोलतीं पदाधिकारी।
शाहजहांपुर। महिला आरोग्य समिति के अध्यक्ष और सचिवों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन के तहत शहरी क्षेत्र में महिला आरोग्य समिति का गठन किया जाता है। नगरीय आशा इसकी सदस्य और सचिव होती हैं।
समिति के सदस्यों में एक का चुनाव सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में किया जाता है। यह 200 से 500 घरों पर बनाई जाने वाली एक ऐसी समिति है जो स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल व साफ-सफाई संबंधी कार्यों की देखरेख करती है। यह समिति प्रतिमाह सभाकर मोहल्ले, बस्ती की जटिल समस्याओं पर चर्चा करेगी। इश दौरान अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर पुनीश कुमार, जेएसआई लखनऊ टीम के विवेक मिश्रा, डॉ. चेतन यादव, जिला शहरी टीकाकरण अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ मौजूद रहे। संवाद

