शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 44 पुराने कानून को खत्म कर मजदूराें के हिताें पर कुठाराघात कर रही सरकार

Connect News 24

By abolishing 44 old laws, the government is wreaking havoc on the interests of the workers.

उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन की वार्षिक बैठक में बोलते अति​थि

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन की वार्षिक बैठक एक मैरिज लॉन में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी गठित की गई। सर्वसम्मति से मुरारी दीक्षित को 11वीं बार अध्यक्ष चुना गया।

प्रदेश कोषाध्यक्ष व ऑब्जर्वर सुरोजित मुखर्जी, प्रदेश सहसचिव असित मिश्रा की निगरानी में आयोजित बैठक में कोषाध्यक्ष विकास तिवारी ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सचिव विजय मिश्रा ने रिपोर्ट पेश की। अध्यक्ष मुरारी दीक्षित ने कहा कि केंद्र सरकार 44 पुराने श्रम कानून को खत्म कर मजदूरों के हितों पर कुठाराघात करने पर आमादा है। उन्हें तत्काल बहाल किया जाए। जो नई चार श्रम संहिता केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों पर थोपी जा रही हैं, उन्हें तत्काल वापस लिया जाए।

ऑब्जर्वर सुरोजित मुखर्जी ने कहा कि मौजूदा दौर में दवा प्रतिनिधियों पर दिन प्रतिदिन कंपनियों का दबाव बढ़ता जा रहा है। सरकार को चाहिए की कंपनियों पर लगाम लगाए। जिन दवा प्रतिनिधियों का शोषण हो रहा है। उन्हें राहत दी जाए। सभा में पूर्व अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने विचार रखें। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए मुरारी दीक्षित को अध्यक्ष, विजय मिश्रा को सचिव, विकास तिवारी को कोषाध्यक्ष, हिमांशु मिश्रा को उपाध्यक्ष, सीएल तिवारी को सह सचिव, कार्यकारिणी सदस्य में पुष्पा देवी, आशीष दीक्षित, दलजीत त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, संतोष चौहान, जितेंद्र सिंह सोनू को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में अनुज त्रिपाठी, आशीष वर्मा, राधेश्याम शर्मा, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button