शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार गिरफ्तार

Connect News 24

Four arrested for committing theft in trains

शाहजहांपुर में रेलवे पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्त्रोत-जीआरपी

शाहजहांपुर। रेलवे पुलिस ने ट्रेनों व रेलवे स्टेशन से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार मोबाइल व 12,600 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार की है।

इंस्पेक्टर रेहान अली के नेतृत्व में उप निरीक्षक करुणेश शुक्ला ने टीम के साथ चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के मालगोदाम प्रतीक्षालय के गेट नंबर दो पश्चिम की तरफ चार आरोपियों को संदिग्ध हालात में देखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। पुलिस ने चारों को पकड़ लिया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी निवासी सलमान व पक्का तालाब निवासी नौशाद व चौक कोतवाली के बिजलीपुरा निवासी जीशान व रोजा के लोदीपुर निवासी शाहरुख को पकड़ा है। यह चलती ट्रेनों, रेलवे स्टेशन आदि से यात्रियों का सामान चोरी कर लेते थे। उनके पास से चोरी के चार मोबाइल व 12600 रुपये बरामद हुए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button