Shahjahanpur News: बिना तारीख पड़ा मिला स्टाफ नर्स का पत्र, स्पष्टीकरण तलब

कांट सीएचसी में निरीक्षण के दौरान मरीजों से वार्ता करते सीएमओ डॉ.आरके गौतम। स्त्रोत-स्वास्थ्य व
शाहजहांपुर। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने सीएचसी कांट व पीएचसी सेहरामऊ दक्षिणी का निरीक्षण किया। पीएचसी में सीएमओ को स्टाफ नर्स का अवकाश पत्र जमीन पर पड़ा मिला। उस पर तारीख अंकित नहीं थी। स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
दोपहर करीब दो बजे सीएचसी पहुंचे सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। उन्हें चिकित्सा अधीक्षक डॉ.जफर ने बताया कि फार्मासिस्ट अनुपम मिश्रा, अजय सक्सेना व स्टाफ नर्स अंजलि मिश्रा अवकाश पर हैं।
उन्होंने ओपीडी कक्ष चेक किया। यहां पर 290 का पंजीकरण मिला। 20 मरीज भी भर्ती मिले। इस बीच गेट पर स्ट्रेचर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेहरामऊ का निरीक्षण किया। वहां पर तैनात स्टाफ नर्स कल्पना भारती का अवकाश पत्र पड़ा मिला, जिसमें कोई तिथि अंकित नहीं था। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।