Shahjahanpur News: पंकज सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष, सभासदों का किया सम्मान

तिलहर में क्षत्रिय महासभा की बैठक में सभासदों को फूलमाला पहनाकर स्वागत करते महासभा के पदाधिकारी
तिलहर। 25 अक्तूबर को शाहजहांपुर में महासम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में समाज के सभी लोगों से एकजुट रहने की अपील की गई। इस अवसर पर पंकज सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष और इंद्रभान सिंह को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य राजपूत क्षत्रियों को एकजुट कर समाज को मजबूत बनाना है। मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए सभी से मिलकर काम करने की अपील की। बैठक के दौरान क्षत्रिय समाज के सभासद अभिषेक सिंह एवं सत्येंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री मुनीश सिंह परिहार, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, एके सिंह, मिथिलेश्वर सिंह, उपेंद्र सिंह पिंटू आदि उपस्थित रहे। संवाद