शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे सपाई

Connect News 24

SP sitting on strike demanding action

धरने पर बैठे सपा लोहिया वाहनी के कार्यकर्ता। पार्टी

शाहजहांपुर। धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई न होने पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के दो पदाधिकारी खिरनीबाग जीआईसी मैदान पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। कार्यकर्ता भी उनके साथ समर्थन में बैठे हैं।

सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष कफील अहमद ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता कांट के गांव बरेंडा निवासी आमिर खां के साथ शहर के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों ने धोखाधड़ी करके 19 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में आमिर खां अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते बृहस्पतिवार से काफिल अहमद और आमिर खां भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान उनके साथ मो. इमरान, अजय यादव, मो.रिजवान, विजय सिंह, शशांक शेखर सक्सेना, अजय वर्मा, दीपक वर्मा, मनमोहन मिश्रा, मेराज अहमद आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button