बदायूं

Budaun News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर चंदौसी ले जाकर किया दुष्कर्म

Connect News 24

दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने चंदौसी ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगाया है। उसका कहना है कि वह इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती संभल जिले के एक युवक से हुई। दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद मोबाइल पर बात करने लगे।

एक दिन युवक उसके घर आया और उसे चंदौसी बुलाकर ले गया। वहां से युवक उसको अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। जब उसने निकाह करने को कहा तो आरोपी ने साफ इन्कार कर दिया। कई दिन उसे अपने घर पर रखा। उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसके बहनोई ने भी युवती से छेड़खानी की। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button