शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हाईवे पर दौड़ रहे छुट्टा घोड़े, हादसे का खतरा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 25 May 2023 12:08 AM IST

Free horses running on the highway, danger of accident

मिर्जापुर में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर घूमते घोड़े। संवाद

मिर्जापुर। कस्बे में गोवंशीय पशुओं की समस्या के बाद अब छुट्टा घोड़े वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। सड़क पर दौड़ते ये घोड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। क्षेत्र के लोगों ने घोड़ों को पकड़वाने की मांग की है।

कभी माल ढोने में घोड़ा-घोड़ी का इस्तेमाल किया जाता था। ये जानवर तांगे में भी इस्तेमाल किए जाते थे। अब माल ढुलाई या यात्री साधनों में इनका इस्तेमाल नहीं हो रहा। पशु पालकों ने अनुपयोगी होने पर घोड़ों को खुला छोड़ दिया गया है। हालत यह है कि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर छुट्टा गोवंश के साथ घोड़ा-घोड़ी भी दौड़ते नजर आ रहे हैं। ये जानवर हॉर्न बजाने पर भी वाहनों के सामने से नहीं हटते। जरा-सी चूक होने पर हादसा होने का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि ईंट भट्ठों में कच्ची ईंट की भराई घोड़ा-बुग्गी से अब भी की जाती है। घोड़ा-बुग्गी वालों ने भट्ठे पर काम खत्म होने के बाद घोड़ों को छोड़ दिया जाता है। शिवशंकर दीक्षित, सुधीर गुप्ता, अवधेश गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, राकेश पांडेय, शुभम पांडेय आदि ने प्रशासन से हाईवे पर घूमने वाले घोड़ों के मालिकों को चिह्नित कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button