बदायूं

‘मां की बेइज्जती नहीं देख सकती’: यह लिख आठवीं की छात्रा ने खाया जहर, पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Connect News 24

girl student tried to commit suicide by consuming poison in Budaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस बारे में जानकारी देने वाली छात्रा और उसकी मां से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस के पूछताछ के तरीके से आहत होकर छात्रा ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

चार दिन पहले शहर के ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने शबाब खान नाम के युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसी बीच आठवीं में पढ़ने वाली उसकी सहेली ने परिजनों को सूचना दी कि उसने छात्रा को आरोपी के साथ कछला गंगा घाट के पास देखा था। 

मां ने लगाया बेटी के उत्पीड़न का आरोप 

इसी बात पर पुलिस उसके घर पहुंच गई और पूछताछ के लिए सदर कोतवाली की सरकारी गंज चौकी पर ले आई। छात्रा के साथ उसकी मां भी थी। मां का आरोप है कि पूछताछ के नाम पर छात्रा का उत्पीड़न किया गया, जिस वजह से उसने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। छात्रा की मां ने पुलिस पर तमाम आरोप लगाए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button