Shahjahanpur News: दिल्ली जा रहे दोस्ताें की बाइक टकराई, एक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:49 AM IST
तिलहर। दिल्ली जा रहे दो युवकों की बाइक में रविवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कपसेड़ा के समीप दूसरी बाइक से टक्कर लग गई। हादसे में घायल सीतापुर जिले के थाना मिश्रिख के मोहल्ला सरायबीबी निवासी अरुण (34) की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त संदीप जख्मी हो गया।
संदीप अपने साथी अरुण के साथ बाइक से रविवार की रात दिल्ली जा रहे थे। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव कपसेड़ा में मेडिकल कॉलेज के सामने बाइक के पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रहीं बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। रास्ते में अरुण की मौत हो गई। इस मामले में शाहजहांपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।