पीलीभीत
Pilibhit News: चित्रकला प्रतियोगिता में लवप्रीत कौर प्रथम
पीलीभीत। समाधान विकास समिति की ओर से रविवार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में लवप्रीत कौर प्रथम, उर्मिला देवी द्वितीय व नैतिक सिद्धांत तृतीय रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि मानवाधिकार स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय कानून द्वारा रक्षित होते हैं। यह अधिकार ऐसे आधारभूत अधिकार हैं, जिन्हें न छीने जाने योग्य माना जाता है। व्यक्ति की आयु, प्रजाति, मूल निवास, स्थान, भाषा, धर्म आदि का मानवाधिकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। संवाद