शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कारगिल युद्ध के बलिदानी रमेश चंद्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Connect News 24

Wreathed on the statue of Kargil war martyr Ramesh Chandra

गंगसरा के चंदी कॉन्वेंट स्कूल में सैनिकों की वेशभूषा में बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी

तिलहर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मदनापुर के गांव काबिलपुर में अमर बलिदानी रमेश चंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को याद किया गया। अमर बलिदानी की पत्नी सुनीता देवी, पुत्र अशोक कुमार व अंकित कुमार एवं पूर्व प्रधान सर्वेश कुमार के साथ ही प्रभारी तहसीलदार जगत मोहन जोशी, नायब तहसीलदार सतेंद्र कटियार, अवनीश कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल शिवा ने पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं द रेनेसां एकेडमी में कारगिल विजय दिवस पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने बच्चों को कारगिल युद्ध के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी।

कला प्रतियोगिता का आयोजन

शाहजहांपुर। कुर्रियाकलां गांव के सत्यभारती स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर प्रधानाध्यापक कृष्ण मोहन मिश्रा ने बच्चों को सैनिकों के बलिदान के बारे में बताया। बच्चों ने सैनिकों की वेशभूषा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने ड्राइंग भी बनाई। शिक्षक नितिन, रूपम वाजपेयी, मधु, पूनम, निदा नाज उपस्थित रहीं। संवाद

कारगिल विजय दिवस पर हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

पुवायां। गांव गंगसरा स्थित चंदी कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। स्कूल के संस्थापक दर्शन सिंह, चेयरमैन परमजीत सिंह, डॉयरेक्टर बलदेव सिंह और प्रबंधक अवतार सिंह ने शहीदों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा तीन से कक्षा 11 तक के बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य प्रीति चौधरी और उप-प्रधानाचार्य बलजिंदर सिंह ने कारगिल विजय दिवस के बारे में जानकारी दी। संवाद

गंगसरा के चंदी कॉन्वेंट स्कूल में सैनिकों की वेशभूषा में बच्चे

गंगसरा के चंदी कॉन्वेंट स्कूल में सैनिकों की वेशभूषा में बच्चे


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button