शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अमरोहा में हुए हादसे में बंडा की शिक्षिका समेत दो की मौत

Connect News 24

Two including Banda's teacher died in an accident in Amroha

गांव रामपुर हीरा निवासी कुलविंदर कौर का फाइल फोटो

– बुधवार सुबह खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी कार, तीन लोग गंभीर घायल

– खुटार व्यापार मंडल अध्यक्ष की पुत्री भी घायल, आईसीयू में हो रहा इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां (शाहजहांपुर)। चंडीगढ़ से शाहजहांपुर लौट रही तेज रफ्तार कार अमरोहा के जोया टोल प्लाजा के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में लखीमपुर के कार चालक और बंडा के गांव रामपुर हीरा निवासी 47 वर्षीय कुलविंदर कौर की मौत हो गई।

कुलविंदर कौर जनपद पीलभीत के गांव कजरी के अकाल एकेडमी में शिक्षिका हैं। वह कार से अपने पति जरनैल सिंह, पुत्र दशम सिंह, रिश्तेदार खुटार के कोचर फार्म निवासी और खुटार व्यापार मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह की पुत्री सीरत कौर, लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस चौकी रेहरिया के गांव बसखेड़ा निवासी कार चालक इंद्रजीत के साथ चंडीगढ़ गईं थीं।

बुधवार को सभी लोग चंडीगढ़ से दिल्ली होते हुए घर लौट रहे थे। कार इंद्रजीत चला रहा था। बुधवार सुबह अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में जोया टोल प्लाजा के पास कार खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए।

सूचना मिलते ही रजबपुर पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे घायलों को निकालकर पाकबड़ा के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने इंद्रजीत को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान 32 वर्षीय इंद्रजीत की मौत हो गई। बाद में कुलविंदर कौर ने भी दम तोड़ दिया। सीरत कौर की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

जानकारी पाकर खुटार बंडा से परिजन अमरोहा पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। अमरोहा के सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। हाईवे पर ट्रक क्यों खड़ा था इसकी जांच की जा रही है। ट्रक का चालक फरार है।

गांव रामपुर हीरा निवासी कुलविंदर कौर का फाइल फोटो

गांव रामपुर हीरा निवासी कुलविंदर कौर का फाइल फोटो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button