पीलीभीत

Pilibhit News: बाजार आई वृद्धा के सोने के कुंडल ले गए ठग

Connect News 24

The thugs took away the gold rings of the old woman who came to the market

मुन्नी बेगम।

पीलीभीत। बाजार से सामान लेने गई मोहल्ला छोटा खुदागंज की मुन्नी बेगम से दो ठग उनके कानों से साेने के दो कुंडल उतरवा गायब हो गए। बेटे ने उन्हें फोन लगाया तो मां के रोने की आवाज सुनकर वह हक्का बक्का रह गया और मौके पर पहुंबा। मामले की कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी मोहम्मद मोहीद ने बताया है कि उसकी मां मुन्नी बेगम बुधवार की दोपहर किसी काम से बाजार गईं थी। इसी बीच बाजार से वापस आते वक्त मोतीराम चौराहे के निकट पहुंचे दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका और उनसे बातचीत करने लगे। इसमें से एक युवक ने बाइक से उतरकर कहा कि आपके घर में किसी तरह की समस्या हो तो बताएं, हम दूर कर देंगे।

इसके बाद मुन्नी बेगम उक्त ठगों के झांसे में आ गई और चौराहे के पास से जा रही गली के स्लैब पर वह बैठ गई। उनके पास में ही उक्त ठग भी बैठ गए। ठगों ने उन्हें कान में पहने हुए एक कुंडल को उतारने की बात कही। फिर दूसरा कुंडल भी इसी तरीके से उतरवा लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्हें कुछ भी समझ नहीं आया।

दोनों ठग कुंंडल लेकर चंपत हो गए। इसी बीच बेटे तौकीर ने घर बात करने के लिए मां को फोन किया। फोन उठने पर मां की रोने की आवाज सुनकर उनसे पूरी घटना जानी। जिसके बाद परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button