शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Connect News 24

Girl dies due to wall collapse during rain in shahjahanpur

घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

बंडा के गांव पमार नगला निवासी राजपाल की 19 वर्षीय पुत्री द्रोपदी मंगलवार सुबह छह बजे शौच के लिए अपने घर से निकली थी। वह नल से पानी भर रही थी, तभी बारिश के कारण मिट्टी से चुनी हुई दीवार भरभराकर उसी के ऊपर गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- लुंगी बन गई मुसीबत: वेश बदल कच्ची शराब पकड़ने निकले थे सिपाही, ग्रामीणों ने बदमाश समझ बंधक बनाया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसके परिजनों को सौंप दिया। युवती की मौत से उसकी मां जशोदा देवी, भाई मंटू, बहन मान देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

द्रोपदी के पिता राजपाल ने बताया कि घर में शौचालय न होने कारण वह बाहर जा रही थी। मौके पर पहुंचे कानूनगो किशन लाल ने मृतका के पिता को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button