शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महुराइन गांव में दो घरों में नकब लगाकर लाखों की चोरी

Connect News 24

पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध, पीड़ितों ने थाने पर दी तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव महुराइन में चोरों ने दो घराें से नकदी समेत लाखों रुपये का जेवर चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने पड़ताल की। मौके की स्थिति को देखकर पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

गांव निवासी महिपाल शर्मा गांव के बाहर स्थित मकान में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात चोर मकान के पीछे से नकब लगाकर अंदर घुस गए। चोर 25 हजार रुपये और जेवर ले गए। दूसरी ओर गांव के कालीचरन ने निगोही थाने में तहरीर देकर बताया कि चोरों ने नकब लगाकर झाले, चांदी की पायल व 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। तहरीर आने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ितों के घरों को देखकर पुलिस चोरी को संदिग्ध मान रही है।

दरोगा बोले-इतना रुपया कहां से आया

चोरी के बाद महिपाल थाने पहुंचे। महिपाल ने बताया कि उनकी तहरीर को देखकर दरोगा भड़क गए। बोले-इतना रुपया कहां से आया। झूठी बात तहरीर में लिखी है। महिपाल ने उन्हें बताया कि चार बेटे बाहर रहकर काम करते हैं। चार एकड़ गन्ना भी उनका खड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तहरीर लेकर रख ली।

सूचना आने पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

– अमित चौरसिया, सीओ सदर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button