शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बुखार से बालिका की मौत, डेंगू के दो संक्रमित मिले

Connect News 24

Girl dies of fever, two found infected with dengue

वजीरगंज के ग्राम लहरा में निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराते बुखार पीड़ित। संवाद

बदायूं। वजीरगंज व बिल्सी क्षेत्र के कई गांवों में बुखार तथा डेंगू कहर बरपा रहा है। बीते एक हफ्ते में दर्जनों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। हालांकि कई उपचार के बाद अब ठीक हो चुके हैं लेकिन अब भी तमाम बुखार तथा डेंगू से पीड़ित मरीज निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे हैं। रविवार को जिले में हुई जांचों में 439 बुखार तथा दो डेंगू के मरीज मिले। बिल्सी क्षेत्र की एक बालिका की मौत बुखार से हो गई।

बिल्सी। बिल्सी नगर समेत क्षेत्र में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के गांव सतेती निवासी खाद विक्रेता वीकेश कुमार सिंह की सात वर्षीय पुत्री आराध्या सिंह चार दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिवार वालों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। क्षेत्र के गांव नैथुआ में भी डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में बड़ी संख्या लोग बुखार से पीड़ित हैं, जो निजी चिकित्सकों से अपना इलाज कर रहे हैं।

वजीरगंज। ग्राम लहरा में बुखार तथा डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में अब तक दर्जनों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। कई लोग तो मुरादाबाद, बरेली, बिसौली में निजी चिकित्सक के यहां अपना उपचार करा रहे हैं। तमाम लोग सुरसेना तथा लहरा गांव मे ही निजी चिकित्सक से अपना इलाज करा रहे हैं। गांव में कई घर ऐसे भी हैं जहां दो -दो, तीन- लोग बीमार पड़े हुए हैं। विनोद (28) पुत्र कैलाश, किशनपाल (40) पुत्र हरपाल, राजकुमारी (36) पत्नी किशनपाल, शमसुद्दीन (45) पुत्र अब्दुल सलाम, खुशनुमा (13) पुत्री शमसुद्दीन, हमसीरन (35) पत्नी शरीफ, शरीफ (37) पुत्र शराफत, आशा (38) पुत्र होतेलाल, तहसीम बी (19) पुत्री आले हसन, वाजिद अली (46) पुत्र रज्जाक हुसैन, तबस्सुम (18) पुत्री नफीस अहमद, श्रीपाल (65), फरीद (14) पुत्र फारुख सहित दर्जनों लोग बुखार तथा डेंगू से पीड़ित हैं। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय के अनुसार, जहां मरीजों के मिलने की सूचना मिल रही है वहां टीम भेजकर जांच कराई जा रही है और दवाएं बांटी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button