बदायूं

UP News: मोहलत खत्म… आज से इस शहर में चलेगा बुलडोजर, ध्वस्त होंगी कई दुकानें, व्यापारी बेचैन

Connect News 24

Demolition action will be taken on shops in Dataganj of Badaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज कस्बे के अरेला मोहल्ले में शाहजहांपुर रोड पर सोमवार से बुलडोजर चलेगा। तहसील प्रशासन ने करीब एक सप्ताह पहले मोहल्ले के सभी दुकानदारों को रविवार तक का अल्टीमेटम दिया था। उन्हें बताया गया था कि रविवार तक सभी दुकानदार स्वयं अपनी-अपनी दुकानें तोड़ लें। इसके बाद सभी दुकानें ढहाकर सड़क चौड़ी कराई जाएगी। कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में बेचैनी बढ़ी हुई है। 

कस्बे के अरेला मोहल्ले में करीब तीन सौ मीटर का दायरा काफी संकरा है। रास्ता इतना पतला है कि केवल एक ही समय में एक बड़ा वाहन गुजर सकता है। फिर उससे कोई कार या बाइक तक ओवरटेक नहीं कर सकती। इस कारण यहां आए दिन जाम लगता है। शाहजहांपुर और लखनऊ जाने वाले अधिकतर वाहन इधर से ही निकलते हैं। 

तहसील प्रशासन कई बार अतिक्रमण हटाने का विचार कर चुका था। पिछले दिनों मोहल्ले के व्यापारियों ने अपने रोजगार की दुहाई देते हुए तहसील प्रशासन से कोई दूसरा रास्ता निकालने की मांग की थी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button