शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छात्राओं को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 26 Oct 2023 12:30 AM IST

शाहजहांपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत बालिकाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए महारानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन होगा।

शिविर में जूडो-कराटे, ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षकों का चयन होगा। जिले में माध्यमिक के राजकीय विद्यालयों की संख्या 53 है। इनमें से 47 स्कूलों में छात्राएं पढ़ती हैं। इन सभी छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे वह आत्मरक्षा के गुर सीख सकेंगी। डीआईओएस शौकीन सिंह ने बताया कि मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिनके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र हो, वे 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षकों में महिला प्रशिक्षक भी शामिल रहेंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button