शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: मुमुक्षु आश्रम में गुरु पूजन आज, एसएस कॉलेज में शुरू होगी राष्ट्रीय कार्यशाला
शाहजहांपुर। मुमुक्षु आश्रम परिसर में स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर गुरु पूजन, गीता पाठ और सुंदरकांड का पाठ सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा।
मुमुक्षु आश्रम में स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती तथा स्वामी हरिहरानंद सरस्वती गुरु पूजन कराएंगे। विधि महाविद्यालय में डॉ. एके मिश्रा और डॉ. जेएस ओझा, एसस कॉलेज में डॉ. आरके आजाद व डॉ. अनुराग अग्रवाल गुरु पूजन करेंगे। पं. करुणा शंकर तिवारी, पं. सत्येंद्र पाठक और पं. आदेश पांडे के सानिध्य में पूजन होगा। इसके साथ ही कॉलेज के वाणिज्य विभाग में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू होगी। संवाद