शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 11,000 दीपों की रोशनी से नहाया हनुमत धाम

Connect News 24

Hanumat Dham bathed in the light of 11,000 lamps

हनुमधाम पर दीपोत्सव का दीप जलाकर शुभारंभ करते नवित्त एवं संसदीय काय्र मंत्री सुरेश कुमार खन्ना।

शाहजहांपुर। नगर निगम ने शनिवार को अयोध्या की तर्ज पर हनुमत धाम में स्वच्छ दिवाली-शुभ दिवाली के तहत दीपोत्सव मनाया। इस दौरान एक साथ करीब 11,000 दीये जलाए गए जिनके प्रज्जवलित होते ही चहुंओर प्रकाश फैल गया। यह मनोरम दृश्य सभी को आकर्षित कर रहा था।

हनुमत धाम पर दीपोत्सव का शुभारंभ वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दीप जलाकर किया। कहा कि अयोध्या में रामलला अपने भव्य दिव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। उससे पहले अयोध्या को त्रेता युग की तरह ही सजाया गया है। अयोध्या की ही तर्ज पर हनुमत धाम में भी दीपोत्सव मनाए जाने के लिए नगर निगम के प्रयास की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कार्यक्रम महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ जिसमें महानगर वासियों ने भी प्रतिभाग कर दीप जलाए। दीपों की रोशनी से पूरा हनुमत धाम परिसर नहा गया। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। स्वच्छ दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, उप नगर आयुक्त रश्मि भारती, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हनुमधाम पर दीपोत्सव का दीप जलाकर शुभारंभ करते नवित्त एवं संसदीय काय्र मंत्री सुरेश कुमार खन्ना।

हनुमधाम पर दीपोत्सव का दीप जलाकर शुभारंभ करते नवित्त एवं संसदीय काय्र मंत्री सुरेश कुमार खन्ना।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button