बरेली

Bareilly News: पुलिस बदलवाती रही तहरीर, कप्तान ने फटकारा तो लिखी रिपोर्ट

Connect News 24

सीबीगंज। जल आकाश फैक्टरी के गोदाम में डकैती को नकारने के लिए पुलिस ने तीन बार तहरीर बदलवाई। जब एसएसपी ने फटकार लगाई तो लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि पुरानी घटना में लूटा गया मोबाइल एक अन्य चौकीदार के पास मिला।

बृहस्पतिवार रात जल आकाश के गोदाम पर कई नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार तुलाराम व राज खां को बंधक बनाकर करीब आठ लाख रुपये कीमत का माल लूट लिया था। वह लोहे का सामान एक लोडर में लादकर ले गए थे। विरोध करने पर चौकीदारों की पिटाई की थी। सुपरवाइजर राजेश यादव ने तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से साफ इन्कार कर दिया।

पहले तो दोनों चौकीदारों व सुपरवाइजर को हड़काया गया। फिर कहा कि घटना का खुलासा हमको ही करना है, इसलिए जैसा हम कहें वैसी तहरीर लिखकर दे दो। हम रिपोर्ट दर्ज कर घटना खोल देंगे। आरोप है कि हल्का दारोगा ने बोल-बोलकर चोरी की तहरीर लिखवाई। कुछ समय बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान पहुंच गए। चौकीदारों ने उन्हें हकीकत बताई तो एसएसपी ने थाना पुलिस की फटकार लगाई, फिर लूट की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया।

वर्जन

– चौकीदार बता रहे थे कि 30 अक्तूबर को भी इसी तरह की घटना में उनका मोबाइल लूटा गया था। यह मोबाइल पुलिस की जांच में फैक्टरी के ही एक अन्य चौकीदार के पास मिला। इसलिए वह मामला संदिग्ध लग रहा है। नए मामले में तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली गई है। – घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button