शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अभायन गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, मरीजों को किया परीक्षण

Connect News 24

Health department team reached Abhayan village, tested patients

कांट के अभायन गांव में स्वास्थ्य ​शिविर में मरीजों को दवा का वितरण किया गया। स्रोत-स्वास्थ्य वि

डिप्टी सीएमओ ने टीम के साथ गांव पहुंचकर मच्छरों से बचाव के लिए दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। कांट के अभायन गांव में बुखार के चलते दस दिन में आठ लोगों की मौत व 50 से अधिक लोगों के बीमार होने की सूचना के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाया। इस दौरान मरीजाें का परीक्षण कर दवाएं बांटी गईं।

अभायन गांव में बुखार की दहशत के चलते गांव के पास से गुजरने से लोग बच रहे हैं। रविवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. एसपी गंगवार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा व फाइलेरिया इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर का भ्रमण किया।

शिविर में डॉ. राजीव मेहरोत्रा व फार्मासिस्ट ने 55 मरीजों का पंजीकरण किया था। डॉ. गंगवार ने लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए अपने आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने देने पर जोर दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button