शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तीन घंटे की देरी से आई हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 26 Nov 2023 01:04 AM IST

शाहजहांपुर। अंबाला मंडल के सनेहवाल-अंबाला कैंट रेलखंड में शंभू स्टेशन यार्ड में जनता और पूर्व कर्मचारियों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसमें मुरादाबाद मंडल में संचालित ट्रेनें भी शामिल हैं। इसकी वजह से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें देरी से आ रही हैं।

शनिवार को लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों में 14235 बरेली एक्सप्रेस सुबह 9:43 बजे की बजाय दोपहर 12:38 बजे आई। जबकि 15909 अवध असाम एक्सप्रेस सुबह 9:13 बजे की जगह दोपहर 12:36 बजे आई। इससे पहले 15715 अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस सुबह 7:21 के स्थान पर 9:32 बजे आ पाई। वहीं 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस शाम 6:34 बजे की बजाय 8:14 बजे आई। जबकि 13005 हावड़ा-अृमतसर एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से रात 10:00 बजे पहुंची। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों में 15910 अवध असाम एक्सप्रेस दोपहर 1:46 बजे न आकर 2:38 बजे आईं। सुबह 2:25 बजे आने वाली 19269 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 4:01 बजे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 6:08 की जगह 6:57 बजे आ सकी। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में कोहरे के चलते तमाम ट्रेनें निरस्त रहेंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button