शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दिनभर उमस, शाम को बारिश ने दी राहत

Connect News 24

शाहजहांपुर। दिनभर उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। शाम को बारिश ने लोगों को राहत दी। सोमवार को भी बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार शाम को करीब 7.50 मिमी बारिश हुई। वहीं अधिकतम 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button