शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सरकारी ऑफिस के लिए अलग से बनेगा बिजली फीडर

Connect News 24

शाहजहांपुर। शहर में अधिकारियों के दफ्तरों को निर्बाध आपूर्ति देने के उद्देश्य से अलग से फीडर बनाया जाएगा। उसके लिए एक्सईएन अरविंद कुमार ने एसडीओ व टीम के साथ रविवार को निरीक्षण किया। बहादुरगंज से विकास भवन फीडर नाम से सप्लाई दी जाती है। उसी फीडर पर आमजन को भी जोड़ा गया।

कलक्ट्रेट और विकास भवन में बैठक के दौरान ट्रिपिंग आने से दिक्कत आती है। सरकारी कार्य को व्यवधान को बचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के लिए अलग से फीडर बनाया जाएगा। एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी कार्यालय समेत अन्य सरकारी कार्यालयों के लिए अलग से फीडर बनाने की तैयारी कर ली गई। नई लाइन पर लोड कम होने से फाल्ट कम होने की संभावना रहेगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button