शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गोबर फैलाया तो डेयरी संचालकों पर होगी एफआईआर

Connect News 24

Dairy operators will be FIR if cow dung is spread

शाहजहांपुर के जोन नंबर चार में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करतीं महापौर अर्चना वर्मा

शाहजहांपुर। महापौर अर्चना वर्मा ने शुक्रवार को सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान गोबर फैलाने वाले डेयरी संचालकों को सुधार न करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी।

शुक्रवार को महापौर अर्चना वर्मा जोन नंबर चार के मोहल्ला अब्दुल्लागंज, जियाखेल, गांधी पार्क, राजघाट चौकी, महमंद जंगला, बीबीजई हद्दफ, मक्कू बजरिया में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने टीका केंद्र का जायजा भी लिया। इस बीच उन्होंने सफाई कर्मियों का उपस्थित रजिस्टर चेक किया।

मौके पर न मिलने वाले सफाई कर्मियों को समय से उपस्थित रहने की हिदायत दी। इसके साथ ही डेयरी संचालकों को नाली व सड़क पर गोबर न डालने की अपील की। महापौर ने यह भी कहा कि अगर गोबर फैलाने पर रोक न लगी तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। सैनिक कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष मदन मोहन वर्मा के नेतृत्व में तमाम पूर्व सैनिक महापौर के आवास पर पहुंचे और गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button