पीलीभीत

Pilibhit News: तापमान बढ़ते ही सड़कों पर पसरने लगा सन्नाटा

Connect News 24

Silence started spreading on the streets as the temperature increased

शुक्रवार का जबरदस्त गर्मी में अंगोछे से चेहरे को ढक कर जाते बाइक सवार। फोटो- संवाद

पीलीभीत। तापमान बढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। अभी और तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

दिनोंदिन इस समय तापमान में वृद्धि हो रही है। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा तो ऐसा लगने लगा मानो आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में लोग काफी परेशान रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया अभी तापमान में और वृद्धि होगी। गर्म हवाएं चलेंगी। पश्चिमी हवाओं के शुरू होने के बाद ही उमस में कमी आएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button