बरेली

युवती के जाल में फंसी महिला: दोस्तों से करवाया दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल; धर्मांतरण का बनाया दबाव

Connect News 24

girl pressurized the woman to convert by making obscene video in bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में एक युवती ने अपने घरवालों के साथ मिलकर महिला को जाल में फंसा लिया। महिला का आरोप है कि युवती ने अपने दोस्तों से उसका दुष्कर्म करवाया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद युवती ने उसे ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। युवती ने भाई ने पीड़िता की बेटी से छेड़छाड़ की। उसे उठा ले जाने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने थाना बारादरी में आरोपी युवती, उसके भाई, पिता और अज्ञात मौलवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

थाना बारादरी में दी गई तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है। तीन महीने पहले उसकी मुलाकात कैंट क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। युवती दूसरे समुदाय से है। जान-पहचान बढ़ने पर उसका घर आना-जाना शुरू हो गया। उसका भाई भी उसके घर आने लगा। इस बीच युवती ने महिला को अपने परिचित के मकान में किराये पर कमरा दिलवा दिया।

यह भी पढ़ें- UP News: बदायूं में चूहे, कुत्ते के बाद अब सांप मारने पर मुकदमा, आरोपी बोला- डस लेता तो कौन जिम्मेदार होता

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button