बदायूं

Budaun News: बढ़ई को पीटकर किया लहूलुहान

Connect News 24

बिल्सी। गांव अकौली में शुक्रवार को कील ठोकने पर लकड़ी का फट्टा फट गया। इस पर लोगों ने बढ़ई को पीटकर लहूलुहान कर दिया।

पीड़ित फूल सिंह के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह पड़ोसी गांव रिसौली निवासी चरन सिंह अपना कुछ फर्नीचर सही कराने के लिए उनके पास आया था। उनके कील ठोकते समय लकड़ी का फट्टा फट गया। इस पर चरन सिंह के परिवार वालों ने उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button