पीलीभीत

Pilibhit News: वैन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पिता घायल

Connect News 24

Bike rider mother-son killed, father injured in van collision

पूरनपुर पीलीभीत मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त खड़ी इको कार। संवाद

पीलीभीत। पूरनपुर हाईवे पर गजरौला में मुड़ैला पुलिया के पास शुक्रवार सुबह इको वैन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वैन छोड़कर भाग गया। पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार तीनों लोग गजरौला में रिश्तेदारी से लौट रहे थे।

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव चहलोरा निवासी श्रीकृष्ण (45), पत्नी वीरवती (38) व आठ साल के बेटे कमल के साथ थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ढाकिया महक में बृहस्पतिवार को रिश्तेदारी में एक दावत समारोह में गए थे। दावत खाने के बाद वह पत्नी और बच्चे के साथ थाना गजरौला क्षेत्र के गांव लखा खास में बहन के यहां जाने के लिए बाइक से निकले।

सुबह लगभग साढ़े सात बजे मुडैला पुलिया के पास पीछे से तेज गति से आ रही इको वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक से गिर पड़े। हादसे में आठ साल के बेटे कमल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान वीरवती की भी मौत हो गई।

टक्कर मारने के बाद चालक वैन छोड़कर भाग गया। वैन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। श्रीकृष्ण हेलमेट लगाए थे। हादसे की सूचना के बाद घर में मातम पसर गया। श्रीकृष्ण के चार बेटियां हैं जबकि एक बेटा था।

जिस बेटे की चाहत में दूसरी शादी की, उसने भी साथ छोड़ा

पीलीभीत। श्रीकृष्ण ने जिस बेटे की चाहत में दूसरी शादी की थी वह भी उनका साथ छोड़कर चला गया। श्रीकृष्ण की शादी पहले सावित्री से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पुत्रियों रामकन्या और वंदना का जन्म हुआ। दोनों पुत्रियां होने के वजह से उनके परिवार वालों ने श्रीकृष्ण की दूसरी शादी करने की ठान ली। दरअसल वह लड़के की चाहत रखते थे। जब यह बात सावित्री ने मायके में बताई तो उन्होंने श्रीकृष्ण के सामने छोटी पुत्री वीरवती के विवाह का प्रस्ताव रखा। जिस पर दोनों परिवार सहमत हो गए। वीरवती की श्रीकृष्ण के साथ कोर्ट मैरिज हुई। शादी होने के बाद वीरवती से दो बेटियां लक्ष्मी और हेमलता और दो लड़के रवि और कमल हुए। इसमें पिछले वर्ष ब्रेन ट्यूमर से रवि की मौत हो गई थी। चारों बहनों में सिर्फ कमल ही अकेला पुत्र था। जिसकी भी सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद पहली पत्नी सावित्री और अन्य परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने बताया कि श्रीकृष्ण के पास करीब 60 बीघा खेती है। इसके अलावा दो बेटियों का विवाह भी हो चुका है।

पूरनपुर पीलीभीत मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त खड़ी इको कार। संवाद

पूरनपुर पीलीभीत मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त खड़ी इको कार। संवाद

पूरनपुर पीलीभीत मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त खड़ी इको कार। संवाद

पूरनपुर पीलीभीत मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त खड़ी इको कार। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button