Shahjahanpur News: समस्याओं का समाधान नहीं तो नगर निगम में कूड़ा भरेंगे कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:44 AM IST

नगर निगम कार्यालय में धरना देते राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ से जुड़े सफाई कर्मचारी व डोर-टू-
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। कोई अधिकारी उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा। चेतावनी दी गई कि यदि शाम तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो नगर निगम कार्यालय में कूड़ा भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा और तालाबंदी की जाएगी।
धरनास्थल पर बैठे महासंघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू चौधरी वाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों का चार महीने का वेतन नहीं दिया है। कई कर्मचारियों को हटा दिया। नियमानुसार कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में भेजना चाहिए, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों ने हाथ में वेतन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख संगम कुमार वाल्मीकि, रामकृपाल, अजय प्रधान, अमित वाल्मीकि, जयदेव चौहान, दिग्विजय आदि शामिल रहे।