Pilibhit News: नई सड़कें तो बना नहीं पा रहे गड्ढे भरवाने में भी दिलचस्पी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:48 AM IST

शहर की लाल रोड पर सड़क पर हुए गड़डे । संवाद
पीलीभीत। शहर में ज्यादातर सड़कें ऐसी हैं, जिनसे निकलना दूभर है। इन सड़कों को नई बनवाने की मांग तो हुई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। आलम यह है कि नगर पालिका नई बनवाना दूर शासन के आदेश पर इनके गड्ढे भी नहीं भरवा पा रही है।
शहर की अधिकांश सड़कें गड्ढा होने के कारण चलने योग्य नहीं रह गईं हैं। जो ठीक थीं, उन्हें पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदकर बर्बाद कर दिया गया। ऐसे में वाशिंदों के सामने कोई सुगम रास्ता नहीं बचा है। इनमें कुछ सड़कों की हालत ऐसी है कि उनको नया ही बनना चाहिए। इसके लिए मांग भी गई है। इसके बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नगर पालिका की उदासीनता ऐसी है कि खराब हो चुकी सड़कों को नए सिरे से बनाने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। यही नहीं शासन के गड्ढा मुक्त अभियान को लेकर भी अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में वाशिदें हिचकोलों के बीच घर से आफिस या फिर अन्य काम के लिए जाते हैं। इसमें खराब स्थिति रामलीला रोड की है। इस रोड के निर्माण को लेकर प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। कहने को गड्ढों में मिट्टी डाली गई है लेकिन इससे राहगीर और चोटिल हो रहे हैं।

शहर की लाल रोड पर सड़क पर हुए गड़डे । संवाद