शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रांसफार्मर खराब हो जाए तो हेल्पलाइन पर करें शिकायत

Connect News 24

0 शिकायत दर्ज हाेने के बाद 48 घंटे में ट्रांसफार्मर को बदलने का है प्रावधान

0 नि:शुल्क लगाया जाता है ट्रांसफार्मर, एक्सईएन वर्कशॉप ने जारी किया पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। ट्रांसफार्मर के खराब होने पर जेई, लाइनमैन से मान-मनौवल या फिर उपकेंद्र के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराकर नि:शुल्क ट्रांसफार्मर को बदलवाया जा सकता है। एक्सईएन ने हेल्पलाइन नंबरों को जारी किया है। दावा है कि शिकायत दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।

जिले के ग्रामीण इलाकों में ओवरलोडिंग के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होते रहते हैं। जानकारी के अभाव में उपभोक्ता परेशान होते रहते हैं। निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी टरकाते रहते हैं। कई बार नलकूप या गांव का ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर सुविधा शुल्क भी वसूल किया जाता है।

हालांकि ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया निशुल्क होती है। एक्सईएन वर्कशॉप, बरेली विवेक पटेल ने बताया कि गांव-शहर या निजी नलकूप का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो जाता है तो उसे बदलवाने के लिए टोल फ्री नंबर 1912 या 1800-1800-440 पर शिकायत दर्ज कराएं। निगम द्वारा नि:शुल्क ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा। किसी को भी रुपये देने की आवश्यकता नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button