Shahjahanpur News: जूनियर वर्ग हॉकी में एसपी कॉलेज विजेता

माध्यमिक विद्यालयों की हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
– माध्यमिक विद्यालयों की हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की टीमों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। माध्यमिक विद्यालयों की हॉकी प्रतियोगिता बुधवार को परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में एसपी कॉलेज विजेता व इस्लामिया इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। सब-जूनियर वर्ग में कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग को विजेता घोषित किया गया।
जूनियर वर्ग में 17 वर्षीय बालक/ बालिका तथा सब-जूनियर वर्ग में 15 वर्ष के बालकों की टीम ने प्रतिभाग किया। इससे पहले सभी टीमों से क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों को आशीर्वचन दिया।
इस मौके पर रत्नेश शुक्ला, राहुल कुमार, वंदना चौरसिया, सत्यपाल सिंह, जिला बेसिक शारीरिक शिक्षा शिक्षक रामप्रसाद, टीम मैनेजर फरहा नाज, रेफरी मोहम्मद मोईद अहमद, मुजाहिद, तस्तीक खान मौजूद रहे।