Shahjahanpur News: पुष्प अर्पित कर याद किए अमर बलिदानी

बलिदान दिवस पर हवन में आहुतियां अर्पित करते संकल्प संस्था के सदस्य। संस्था
शाहजहांपुर। बलिदान दिवस पर मंगलवार को काकोरी एक्शन केस के अमर बलिदानी पं. रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी को याद किया गया। इस दौरान शैक्षिक, सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धाजंलि कार्यक्रम हुए।
रचनात्मक संस्था संकल्प ने खिरनीबाग स्थित बिस्मिल उद्यान में हवन कर आहुतियां समर्पित कीं। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने अमर शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व एसपी अशोक कुमार सिंह मीणा ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। छावनी परिषद के नामित सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित, वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. संजय पाठक, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, शासकीय अधिवक्ता रवि मिश्रा, संस्था महासचिव विजय तुली ने विचार रखे। इस मौके पर आर्य समाज के आचार्य बलवीर शास्त्री, चंदन शास्त्री, नरेंद्र कुमार गुप्ता, संस्था संचालक डाॅ. अवनीश मिश्रा, संस्थापक डाॅ. अवधेश मणि त्रिपाठी, ललिता यादव, राकेश मिश्रा, शालू यादव, प्रमोद पांडेय, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
उधर, टाउन हाल स्थित अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर महापौर अर्चना वर्मा व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर वार्ड लालपुर के पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरिवंश दीक्षित, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर गुलपोशी कर नमन किया।
वहीं कांग्रेस नेता अर्चना वाल्मीकि के नेतृत्व में टाउनहाल स्थित शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मुरारी लाल भास्कर, विकास चंद्रा, रामकृपाल, संजीव चौधरी, रमेश चंद कटारिया, माला वाल्मीकि, नेहा वाल्मीकि, रामनिवास, अमित, अनुभव कटारिया, हर्ष आदि मौजूद रहे।
आर्य समाज में यज्ञ, साधकों ने दी आहुतियां
शाहजहांपुर। आर्य समाज में बलिदान दिवस पर यज्ञ किया गया। साधकों ने आहुतियां अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में गुरुकुल महाविद्यालय के मुख्य प्रवक्ता चंदन मित्र, कोषाध्यक्ष सर्वेश्वरानंद आर्य, पुरोहित पं. वेदप्रकाश शास्त्री, प्रधान जितेंद्र नाथ आर्य, मंत्री भुवनेश आर्य ने विचार रखे। इस मौके पर रामप्रकाश आर्य, डॉ. अर्चना आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
11 किलो की छह फीट ऊंची मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर। जय भारत की ओर से शहीद पार्क स्थित शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष ”काकोरी के शहीदों तुम्हें प्रणाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, जेल अधीक्षक मिजाजी लाल व जय भारत संस्था के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से छह फीट ऊंची व 11 किलो की मोमबत्ती जलाकर शहीद अशफाक उल्ला खां, पं. रामप्रसाद बिस्मिल व ठा. रोशन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। लीड कॉन्वेंट एवं गुरु नानक कन्या हाई स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, राजीव मोहन अग्रवाल, महासचिव डॉ. मयंक पांडे, अभिषेक दीक्षित, रमन गुप्ता, प्रधानाचार्य हरमीत कौर, संयोजक आयुष अग्रवाल, दिग्विजय सिंह, महिला अध्यक्ष ललिता यादव आदि मौजूद रहे।

बलिदान दिवस पर हवन में आहुतियां अर्पित करते संकल्प संस्था के सदस्य। संस्था

बलिदान दिवस पर हवन में आहुतियां अर्पित करते संकल्प संस्था के सदस्य। संस्था

बलिदान दिवस पर हवन में आहुतियां अर्पित करते संकल्प संस्था के सदस्य। संस्था