Shahjahanpur News: 30 से शुरू होंगी सुधार व विशेष अनुमति परीक्षा
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक व परास्नातक कक्षाओं की सुधार और विशेष अनुमति परीक्षाएं 30 अक्तूबर से शुरू होंगी। जिसको लेकर विश्वविद्यालय ने स्कीम जारी कर दी है।
स्कीम के अनुसार 30 अक्तूबर को बीए, बीएससी व बीकॉम के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के सभी विषयों व ग्रुप का पहला पेपर होगा। इसी तरह से 31 अक्तूबर को समस्त विषयों का दूसरा पेपर होगा। एक नवंबर को बीए तथा बीएससी कक्षाओं के सभी विषयों का तीसरा पेपर रहेगा।
दो नवंबर को बीए, बीएससी तृतीय वर्ष गणित का चौथा पेपर, एमए, एमएसी व एमकॉम के सभी विषयों के समस्या पेपर होंगे। तीन नवंबर को बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष का पर्यावरण विज्ञान, चार अक्तूबर को प्रथम वर्ष के खेल एवं भौतिक शिक्षा, पांच को द्वितीय वर्ष व छह को तृतीय वर्ष के खेल और भौतिक शिक्षा का पेपर होगा। संवाद
एमए की सेमेस्टर परीक्षाएं भी होंगी शुरू
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एमए की सेमेस्टर परीक्षाएं 20 अक्तूबर से शुरू होनी हैं। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसएस कॉलेज के प्राचार्य आरके आजाद ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं को सम्पन्न कराने के लिए विभागाध्यक्ष को निर्देशित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं कराई जाएंगी। संवाद