शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बहादुरगंज में लाइन में आया फाॅल्ट, दस हजार लोग बिजली को तरसे

Connect News 24

सुबह तेज बारिश के बीच उपकेंद्रों के फीडर हुए बंद, पानी को तरस गए लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। भीषण गर्मी के बाद मंगलवार सुबह तेज बारिश का बिजली के नेटवर्क पर भी असर दिखा। बारिश के बीच में उपकेंद्रों के फीडरों के शट डाउन हो गए। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी में जूझना पड़ा। लोगों को पानी तक नसीब नहीं हो सका। दूसरी ओर बहादुरगंज की 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट आने पर दस हजार लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ा।

सुबह करीब साढे़ छह बजे बारिश हाेने के चलते बिजली गुल हो गई। जिससे पानी की सप्लाई भी ठप हो गई। मोटर व सबमर्सिबल नहीं चलने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं मिल सकी। अब्दुल्लागंज का केरूगंज, कच्चा कटरा और कोतवाली फीडर बंद होने से लोग बेचैन हो उठे।

उन्होंने उपकेंद्र पर फोन करना शुरू कर दिए। करीब आठ बजे सप्लाई बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर बहादुरगंज उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट आ गया। इसके चलते करीब दस हजार उपभोक्ताओं के घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन लगाना शुरू कर स्थिति जानना चाहा। जहां से उन्हें फाॅल्ट होने की जानकारी दी गई।

दूसरी ओर निगम की टीम ने लाइन पर गश्त शुरू की। उन्हें डीएम आवास के नजदीक पेड़ों की लाइन पर डाल छूते हुए मिली। जिसे काटकर करीब साढ़े तीन घंटे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल की जा सकी।

फाॅल्ट और ट्रिपिंग से भीषण गर्मी में जूझे लोग

सोमवार की रात भीषण गर्मी में लोग बिजली की ट्रिपिंग व लोकल फाॅल्ट से जूझते रहे। एमनजई जलालनगर स्थित अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के मकान के निकट तार टूट गया। इस बीच करंट की चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर शट डाउन लेकर तार को सही किया गया। वहीं गोविंदगंज का आवास विकास फीडर के लोग ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान रहे। महमंद जलालनगर के लोग बिजली के लिए तरसते रहे। मोहल्ले के निवासी रंगकर्मी मोहम्मद सुहेल के अनुसार, रात 11 से 12 बजे के बीच बिजली गुल रही। यह समस्या आए दिन बनी रहती है।

33 केवीए लाइन में फाॅल्ट आने से बहादुरगंज की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। फाॅल्ट को दूर कर आपूर्ति को शुरू करा दिया गया था।

– सतीश चंद्रा, जेई बहादुरगंज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button