शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नवनीत प्रकाश जिलाध्यक्ष और हर्षवर्धन जिला महामंत्री मनोनीत

Connect News 24

Navneet Prakash district president and Harshvardhan district general secretary nominated

शाहजहांपुर के बरेली मोड़ ​स्थित एक होटल में लोक भारती की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी

– लघु उद्योग भारती की नई कार्यकारिणी का किया गया गठन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। लघु उद्योग भारती की बैठक बरेली मोड़ स्थित एक होटल में हुई। इसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारी मनोनीत किए गए।

संगठन का जिलाध्यक्ष नवनीत प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष सीए निलय शुक्ला को मनोनीत किया गया। इनके अलावा उपाध्यक्ष मनोज गर्ग, नीरज गर्ग, श्याम प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता बनाए गए। संयुक्त महामंत्री विपनेश गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, रूम सिंह, आनंद मिश्रा को बनाया गया।

सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद संरक्षक मोहन मित्तल ने अधिकारी और ठेकेदारों द्वारा राइस मिलर और किसानों का दोहन किए जाने की समस्या रखी। जिस पर मुख्य अतिथि दीपक अग्रवाल ने समस्या के समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। आरएसएस के विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा ने संघ की विचारधारा से अवगत कराया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव मित्तल, भटपुरा ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता, रामचंद्र सिंघल, राकेश अग्रवाल, आलोक गोयल, पुनीत प्रकाश गुप्ता, संजीव गुप्ता, महेंद्र कुमार दुबे, राहुल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, विवेक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पवन कुमार कटियार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button