शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ओपीडी में मरीजों की लाइन, ट्रॉमा सेंटर में पंखा डुला रहे तीमारदार

Connect News 24

Line of patients in OPD, attendants fanning the trauma center

शाहजहांपुर में ट्रामा सेंटर में गर्मी के चलते हाथ में पंखा लिए खड़ी महिला

शाहजहांपुर। मौसम में परिवर्तन और मच्छरजनित रोगों की वजह से अस्पतालों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को ओपीडी में 1972 मरीजों के नए पर्चे बनाए गए। डॉक्टर के चैंबर के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही तो ट्रॉमा सेंटर में रोगियाें को जमीन पर लेटने नहीं दिया गया। डीएम की फटकार के बाद हालात को सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। अधिकारियों ने इमरजेंसी ऑपरेशन को छोड़कर अन्य सर्जरी को टालने का प्लान बनाया है।

बुधवार को सख्ती के चलते ट्रॉमा सेंटर में चादर बिछाकर लेट जाने वाले मरीजों पर गार्ड की खास नजर रही। गार्डों ने तीमारदारों को भी ठहरने नहीं दिया। इसके चलते तीमारदार गेट के बाहर ही बैठे रहे। दूसरी ओर बुखार के मरीजों की अधिकता के चलते ट्रॉमा सेंटर में व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। यहां पर बेड पर एक से अधिक मरीज लेटे नजर आए। हालांकि, हर दिन की अपेक्षा सफाई व्यवस्था दुरुस्त नजर आई। इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर में लगे पंखे पर्याप्त साबित नहीं हो रहे हैं। पंखों से हवा नहीं लगने व उमस के चलते मरीजों को हाथ वाले पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है।

फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी पर रोक, मेडिकल बुलेटिन मिलेगा

राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को होने वाली दिक्कतों की सच्चाई सामने आने के बाद प्राचार्य ने अस्पताल परिसर में फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है। फोटो या वीडियो के लिए प्राचार्य या सीएमएस से अनुमति लेनी होगी। मीडिया को भी अस्पताल के संबंध में मेडिकल बुलेटिन शाम को जारी किया जाएगा।

सीएचसी पर 77 मरीज भर्ती, 23 किए रेफर

स्वास्थ्य विभाग की सीएचसी में बुधवार को 6406 मरीज ओपीडी में देखे गए। इसमें 1168 मरीजों की जांच की गई, जबकि 77 मरीज भर्ती हैं। वहीं 23 मरीजों को रेफर किया गया। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि भावलखेड़ा, मिर्जापुर, कलान व सिंधौली में आठ स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविरों में 47 लोगों की जांच की गई। मलेरिया की 31, टाइफाइड की 11, डेंगू की पांच जांच हुई। डीएचओ ने बताया कि जिले में दो मलेरिया रोगी पाए गए हैं।

मरीजों की बेबसी सामने आई तो डीएम

ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया संज्ञान

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज या अस्पतालाें में बेड को लेकर मची मारामारी का डीएम उमेश प्रताप सिंह ने संज्ञान लिया। मरीजों की बेबसी की तस्वीरें सामने आने के बाद डीएम ने सीएमओ व राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बुलाकर दिशा-निर्देश दिए हैं।

डीएम ने सीएमओ को सभी सीएचसी व नगरी क्षेत्र की पीएचसी की ओपीडी के समय अपने-अपने केंद्रों पर बैठक कर आने वाले सभी मरीजों को प्राथमिकता पर उपचार देने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सख्त हिदायत दी कि सीएचसी से सामान्य मरीजों को उपचार किए जाने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने पर संबंधित अधीक्षक का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि मरीज के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाए। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को आसानी से बेड उपलब्ध हो सकें। संवाद

सीएचसी पर खुलेगी हेल्पडेस्क

डीएम ने सीएचसी पर हेल्पडेस्क की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हेल्पडेस्क होने से मरीजों की देखभाल के लिए आने वाले तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न नहीं होगी, साथ ही हर अस्पताल में साफ-सफाई काे प्राथमिकता देते हुए बेड की चादर को तत्काल बदलने के निर्देश दिए हैं।

ट्रॉमा सेंटर और ओपीडी का एडीएम ने किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाएं सामने आने के बाद डीएम के निर्देश पर बुधवार सुबह एडीएम प्रशासन संजय पांडेय अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मरीजों से बातचीत करने के साथ ही अधिकारियों को बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया। एडीएम ने ट्रामा सेंटर की स्थिति को देखा। एडीएम ने हर मर्ज के मरीज को अलग-अलग सूचीबद्ध करते हुए उन्हें संबंधित वार्ड में भर्ती करने के लिए निर्देशित किया इस दौरान उन्होंने 40 बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद ओपीडी में पर्चा काउंटर पर पहुंचे। वहां पर मरीजों व तीमारदारों से समस्याओं को जाना। संवाद

शाहजहांपुर में ट्रामा सेंटर में गर्मी के चलते हाथ में पंखा लिए खड़ी महिला

शाहजहांपुर में ट्रामा सेंटर में गर्मी के चलते हाथ में पंखा लिए खड़ी महिला

शाहजहांपुर में ट्रामा सेंटर में गर्मी के चलते हाथ में पंखा लिए खड़ी महिला

शाहजहांपुर में ट्रामा सेंटर में गर्मी के चलते हाथ में पंखा लिए खड़ी महिला

शाहजहांपुर में ट्रामा सेंटर में गर्मी के चलते हाथ में पंखा लिए खड़ी महिला

शाहजहांपुर में ट्रामा सेंटर में गर्मी के चलते हाथ में पंखा लिए खड़ी महिला


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button