Shahjahanpur News: संगठन की मजबूती के लिए सदस्यों की संख्या बढ़ाएं

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष/पश्चिमी संभाग प्रभारी संजीव सक्सेना का स्वागत कर
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक हुसैनपुरा स्थित जिला शिविर कार्यालय पर हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष /पश्चिमी संभाग प्रभारी संजीव सक्सेना ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाएं। उन्होंने कायस्थ भवन के निर्माण में सहयोग की अपील की।
बरेली मंडल प्रभारी गोविंद सक्सेना ने घर-घर भगवान चित्रगुप्त की फोटो और सिल्वर क्वाइन को पहुंचाने का संकल्प पूर्ण करने का आह्वान किया। बरेली के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय सक्सेना ने कायस्थ समाज से संगठित होने की अपील की है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सरोज कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेश सक्सेना, महानगर महामंत्री मनोज सक्सेना, ओमकार मनीषी, राजेश नारायण सक्सेना, विक्रम सक्सेना, संजीव सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, डॉ. कुणाल सक्सेना, अपूर्व सक्सेना, रवि मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।