Shahjahanpur News: शहीदों के बारे में दी गई जानकारी, विज्ञान से संबंधित स्टॉल लगाए

पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल मीरी पीरी खालसा एकेडमी के छात्र
स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। बंडा के गांव गहलुइया स्थित मीरी पीरी खालसा एकेडमी में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने आजादी से संबंधित पोस्टर बनाए और झांकियां सजाईं। छात्र-छात्राओं ने देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने का प्रण किया। बच्चों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुए विकास पर भी प्रदर्शनी लगाई।
प्रधानाचार्य दलविंदर सिंह ने बच्चों के स्टॉल देखे और उनको बधाई दी। उन्होंने बच्चों को शहीदों के बारे में भी बताया। कहा कि किसी को भी देश के प्रति अपने प्राण न्योछावर करने पर संकोच नहीं करना चाहिए। देश सर्वोपरि हैं। हिंदू, मुस्लिम सिख, ईसाई की भावना न रखकर देश को ही सर्वोपरि मानना है। आयोजन में रमानीत कौर, गुरदीप सिंह, परमजीत सिंह, सत्यम शुक्ला, प्रशांत मिश्रा सहित सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।

