बदायूं

Budaun News: पीपल का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Connect News 24

Peepal tree fell, devotees narrowly escaped

रिसौली के इंद्रमन बाबा स्थान पर लगा पीपल का पेड़ गिरा। संवाद

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली में प्राचीन सिद्ध इंद्रमन बाबा स्थान पर खड़ा विशाल पीपल का पेड़ धराशाई हो गया। इसमें महंत सहित अन्य श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।

इस बार अधिक वर्षा होने से गांव में कच्चे-पक्के भवनों के गिरने का क्रम जारी है। इसी के चलते बृहस्पतिवार की रात सिद्ध इंद्रमन बाबा स्थान पर खड़ा पीपल का विशाल पेड़ धराशाई हो गया। साथ ही सिद्ध इंद्रमन बाबा का समाधि स्थल भी ढह गया। महंत रमेश गिरि महाराज ने बताया कि पेड़ गिरने की तेज आवाज आई तो वह बाहर निकल कर भागे। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button