Shahjahanpur News: स्काउट गाइड के इतिहास व प्रतिज्ञा से कराया अवगत

केंद्रीय विद्यालय-2 ओसीएफ में दो दिवसीय द्वितीय सोपान टेस्टिंग कैंप में स्काउट गाइड को जानकारी
शाहजहांपुर। ओसीएफ स्थित केंद्रीय विद्यालय-2 में दो दिवसीय स्काउट-गाइड द्वितीय सोपान टेस्टिंग कैंप का आयोजन किया गया। इसमें स्काउट गाइड का इतिहास, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, प्राथमिक उपचार, गांठें लगाना आदि की जानकारी दी गई। शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को विद्यार्थी सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल होने के बाद आगे का पाठ्यक्रम पूर्ण करेंगे तथा इसकी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशिक्षण शिविर में कुल 40 स्काउट-गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य परवेज हुसैन, स्काउट ट्रेनर सुधांशु वर्मा (एचडब्लूबी), वरिष्ठ परस्नातक शिक्षक विजय पाल, ट्रेनर सुधांशु वर्मा, स्काउट मास्टर विवेक सक्सेना, प्रशांत कुमार एवं गाइड कैप्टन रेनू बाला आदि मौजूद रहे। संवाद